Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2019

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2019

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जी.ई. रोड रायपुर में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में खिलाडि़यों, प्रशिक्षक, निर्णायक सहित सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों की अंतिम सूची संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई है।           वर्ष 2018-19 के ‘खेल अलंकरण पुरस्कार‘ के लिए निर्णायक मण्डल की बैठक के उपरांत अंतरिम सूची जारी की गई थी और अंतरिम सूची पर दावा आपत्ति मंगायी गई थी। दावा आपत्ति के उपरांत निर्णायक मण्डल के द्वारा सर्वसम्मति से आठ खिलाड़ी शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, सात खिलाड़ी शहीद कौशल यादव पुरस्कार, दो प्रशिक्षकों और एक निर्णायक को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, पांच खिलाड़ी शहीद विनोद चौबे सम्मान, बीस खिलाड़ी शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं मुख्यमंत्री ट्राफी पुरस्कार वर्ष 2018-19 के लिए सायकल पोलो सीनियर एवं जुनियर वर्ग को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है।      शहीद राजीव पाण्डे पुर

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 08 से 20 अगस्त 2019

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 08 से 20 अगस्त 2019  1 - देश का पहला गार्बेज कैफे छत्तीसगढ़ के किस शहर में खोला गया है  A - बिलासपुर  B - रायपुर  C - अम्बिकापुर  D - धमतरी  प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए देश का पहला ‘गॉर्बेज कैफे’ छत्तीसगढ़ के नगर निगम अम्बिकापुर में खुलने जा रहा है। जहां एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले भर पेट खाना और आधा किलो प्लास्टिक कचरे के बदले अच्छा नाश्ता कचरे बिनने वाले को मिलेगा। 2 - देश का ODF ++ वाला दुसरा शहर कौनसा है?  A - इंदौर  B - रायपुर  C - अम्बिकापुर  D - भिलाई  3 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता  किस नाम से छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रो से प्रसारित होती है  A - युववाणी  B - गोठ  C - चौपाल  D - लोकवाणी  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी‘ का प्रथम प्रसारण छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रो से रविवार 11 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक किया गया  4 - छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड द्वारा सावन मेले का आयोजन किस शहर में किया गया  A - रायपुर  B - कोरबा  C - राजनांदगांव  D - रायगढ़  छत्तीसढ़

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 01 अगस्त से 07 अगस्त 2019

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 01 अगस्त से 07 अगस्त तक  1 - प्रदेश का पहला आजीविका " अंगना" (मल्टी एक्टिविटी सेंटर किस जिले में स्थापित किया गया है  A - बिलासपुर  B - रायपुर  C - दुर्ग  D - जांजगीर-चांपा  तखतपुर ब्लॉक के ग्राम गनियारी में 2 - प्रदेश के किसानों के लिये छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) द्वारा प्रथम मोबाईल ए.टी.एम. वैन लांच किया गया है यह विशेषकर किन जिलों के उपभोक्ताओं लिए उपयोगी होगा  A - रायगढ़ - जशपुर  B - बस्तर - दंतेवाड़ा  C - सूरजपुर - बलरामपुर  D - बेमेतरा - कबीरधाम  अपेक्स बैंक द्वारा विशेष रूप से रायगढ़ एवं जशपुर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में इस मोबाईल ए.टी.एम. वैन का उपयोग किया जाएगा। यह वैन इन क्षेत्रों के हाट बाजारों और सोसायटी में पहुंचेगी और इसके माध्यम से मोबाईल ए.टी.एम. के द्वारा किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड धारकों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुरूप राशि निकाल सकेंगे।मोबाईल ए.टी.एम. वैन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के द्वारा वित्तीय समावेशन निधि के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई