Skip to main content

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2019

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार 2019

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन 29 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जी.ई. रोड रायपुर में शाम 5 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में खिलाडि़यों, प्रशिक्षक, निर्णायक सहित सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों की अंतिम सूची संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई है। 
    
    वर्ष 2018-19 के ‘खेल अलंकरण पुरस्कार‘ के लिए निर्णायक मण्डल की बैठक के उपरांत अंतरिम सूची जारी की गई थी और अंतरिम सूची पर दावा आपत्ति मंगायी गई थी। दावा आपत्ति के उपरांत निर्णायक मण्डल के द्वारा सर्वसम्मति से आठ खिलाड़ी शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, सात खिलाड़ी शहीद कौशल यादव पुरस्कार, दो प्रशिक्षकों और एक निर्णायक को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, पांच खिलाड़ी शहीद विनोद चौबे सम्मान, बीस खिलाड़ी शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं मुख्यमंत्री ट्राफी पुरस्कार वर्ष 2018-19 के लिए सायकल पोलो सीनियर एवं जुनियर वर्ग को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई है।
     शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (तीन लाख रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए
ओलम्पिक वर्ग -
1 - तीरंदाजी खिलाड़ी श्री अभिलाष राज,
2 - हैण्डबॉल खिलाड़ी कुमारी भावीका रामटेके,
3 - कयाकिंग केनोईंग खिलाड़ी संयुक्त रूप से कुमारी स्वाती साहू और कुमारी पिंकी साहू,
4 - फेंसिंग खिलाड़ी श्री अनुप चौधरी,
नान ओलम्पिक वर्ग
5 - रोलबॉल खिलाड़ी कुमारी अनीशा नायर,
6 - सॉफ्टबॉल खिलाड़ी श्री सुनील राज,
पैरालम्पिक वर्ग -
7 -  पैरा बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी श्री अशवन कुमार सोनवानी का चयन किया गया है। 
    शहीद कौशल यादव पुरस्कार (एक लाख 50 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए
(ओलम्पिक)
1 - फेंसिंग खिलाड़ी श्री ईशांक यादव,
2 - वॉलीबॉल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह,
3 - कयाकिंग केनाईंग खिलाड़ी श्री विजय कुमार दोलाई,
4 - वेटलिफ्ंिटग खिलाड़ी कुमारी वीणा ठाकुर,
(नॉन ओलम्पिक)
5 - सॉफ्टबॉल खिलाड़ी श्री निखिल नायक,
6 - सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर,

(पैरालम्पिक)
7 - पैराजूडो खिलाड़ी कुमारी सेवती ध्रुव का चयन किया गया है। 
    प्रशिक्षकों-निर्णायक को दी जाने वाली पुरस्कार
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (एक लाख 50 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए
1 - कराते प्रशिक्षक श्री रमेश और
2 - रोलबॉल प्रशिक्षक श्रीमती अर्चना कौर का चयन किया गया है।
इसी प्रकार निर्णायक के लिए जूडो खेल के निर्णायक

3 - श्री अरूण कुमार द्विवेदी का चयन किया गया है।

    शहीद विनोद चौबे सम्मान (25 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए
1 - मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री शिवकुमार,
2 - हैण्डबॉल खिलाड़ी श्री विवेक शरदचंद्र जोशी,
3 - कराते खिलाड़ी श्री अनीस मेमन,
4 - टेबल टेनिस खिलाड़ी श्री लोकेन्द्र सिंह साहू,
5 - कबड्डी खिलाड़ी श्री नामदेव साहू का चयन किया गया है। 
    शहीद पंकज विक्रम सम्मान (25 हजार रूपए) वर्ष 2018-19 के लिए
1 - बैडमिंटन खिलाड़ी कुमारी दीक्षा चौधरी,
2 - बेसबॉल खिलाड़ी कुमारी पायल दांडेकर,
3 - सायकल पोलो खिलाड़ी कुमारी योगिता साहू,
4 - फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी गायत्री साहू और 5 - श्री नवीन नायक,
6 - हॉकी खिलाड़ी कुमारी बलविन्दर कौर मेहरा और
7 - श्री वैभव सिंह चंदेल,
8 - कबड्डी खिलाड़ी श्री रविन्द्र कुमार,
9 - खो-खो खिलाड़ी श्री सिकंदर और
10 - कुमारी कविता साहू,
11 - नेटबॉल खिलाड़ी श्री प्रकाश विश्वकर्मा और
12 - कुमारी असमा खान,
13- टेबल टेनिस खिलाड़ी कुमारी प्रियंका सिंह,
14 - टेनिक्वाईट खिलाड़ी कुमारी कविता साहू,
15 - वॉलीबॉल खिलाड़ी कुमारी अंशु ध्रुव और
16 - श्री शैलेन्द्र सिंह नायक,
17 - वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी कुमारी सरला साहू,
18 - कुश्ती खिलाड़ी श्री डोमेन्द्र कुमार निषाद,
19 - वुशु खिलाड़ी श्री नितिन नावलेकार और
20 - कुमारी तोमेश्वरी साहू का चयन किया गया है। 
    मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2018-19 सीनियर वर्ग-सायकल पोलो (पांच लाख रूपए)
  1 - कुमारी रेशमी,
2 - कुमारी योगिता साहू,
3 - कुमारी अंजली बंजारे,
4 - कुमारी काजल,
5 - कुमारी नीलम बेमाल,
6 - कुमारी प्रीति यादव,
7 - कुमारी मंदाकिनी यादव,
8 - कुमारी पूर्णिमा नेताम,
9 - श्री देव अवतार चौधरी (कोच),
10 - कुमारी लीलु निषाद (मैनेजर) का चयन किया गया है।
जुनियर वर्ग में सायकल पोलो के लिए (तीन लाख रूपए)
1 - कुमारी नीमिशा तांडी,
2 - कुमारी लक्ष्मी निर्मलकर,
3 - कुमारी अनिता नायक,
4 - कुमारी मेघा सोनानी,
5 - कुमारी खुशबू निषाद,
6 - कुमारी तनु यादव,
7 - कुमारी रोहिनी निषाद,
8 - कुमा मेघा महाना,
9 - कुमारी कौशिल्या निर्मलकर (कोच),
10 - कुमारी कांति साहू (मैनेजर) का चयन किया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

02 सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला प्रेक्टिस सेट mock test

सहायक शिक्षक विज्ञान ( प्रयोगशाला) 02 - स्पेशल प्रेक्टिस सेट / mock test series रसायन शास्त्र / परमाणु संरचना हमारे यूट्यूब चैनल cg pariksha ki tayari को सब्सक्राइब करे 26 - एन्टीप्रोटॉन Antiproton की खोज किसने की - A - एण्...

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 01 जून से 12 जून 2019

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 01 जून से 12 जून 1 - ‘आधुनिक समाज और सामाजिक वातावरण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका’ Role of the science and Technology in Modern Society and Social Environment इस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन क...

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 08 से 20 अगस्त 2019

छत्तीसगढ़ समसामयिकी 08 से 20 अगस्त 2019  1 - देश का पहला गार्बेज कैफे छत्तीसगढ़ के किस शहर में खोला गया है  A - बिलासपुर  B - रायपुर  C - अम्बिकापुर  D - धमतरी  प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के ...